HomeSportरोहित शर्मा ने स्ट्राइक रेट के मामले में विराट कोहली को पीछे...

रोहित शर्मा ने स्ट्राइक रेट के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्वकप में इस बार नये अंदाज में दिखे हैं। रोहित को बल्लेबाजी में किये बदलाव का लाभ भी मिला है। ये पहली बार है जब वह रनों के मामले में विराट कोहली से आगे निकल आये हैं। रोहित ने अब तक आक्रामक तरीके से खेलते हुए 21 पारियों में 56 की औसत से 1056 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 56 छक्के भी लगाये हैं। इसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 113 का रहा है। पहली बार करियर में रोहित बेहद तेजी से बल्लेबाजी कर रहे है जिससे भारतीय टीम अच्छी शुरुआत करने में सफल रही है। इससे टीम को एक दशक के खिताब मिलने की उम्मीदें प्रबल हो गयी हैं।

रोहित शर्मा स्ट्राइक रेट के मामले में अब केवल वीरेंद्र सहवाग से ही पीछे हैं। सहवाग ने 2008 में 120 के स्ट्राइक रेट से 824 रन बनाए थे। वहीं स्ट्राइक रेट के मामले में पहली बार रोहित विराट कोहली से भी आगे निकले हैं। विराट ने अपने एकदिवसीय करियर में 5 बार 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। वहीं कोहली ने साल 2014 में 104 के स्ट्राइक रेट से 685 रन बनाए थे। तब उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाये थे। वहीं साल 2023 में कोहली ने अब तक 18 पारियों में 962 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103 का रहा है और उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाये हैं। दूसरी ओर रोहित ने इस बार 113 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments