HomeHaryana Newsदेश की दीवारों पर लिखा है भाजपा 400 पार : अनिल विज

देश की दीवारों पर लिखा है भाजपा 400 पार : अनिल विज

शाहाबाद मारकंडा (रूबी): पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि देश की दीवारों पर लिखा है कि इस बार भाजपा 400 पार होगी। पूर्व गृहमंत्री ने रविवार को हुडा में चंद्रशेखर के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस पार्टी का आज तक संगठन ही नहीं बन पाया है वह पार्टी जीत के दावे कर रही है। जबकि भाजपा का संगठन देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर हरियाणा प्रदेश की जनता लोकसभा की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेगी।

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे है। जिसे देश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन में सभी ठग इक्_े हो गए है। जो यह दर्शाता है कि अभी भी देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। इससे पहले चंद्रशेखर ने परिवार सहित पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर आशुतोष गर्ग, अधिवक्ता अशोक वत्स, महेश भगत, अमित गुप्ता, काला आहुजा, अशोक खुराना, बाल कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments