HomeNational NewsUP से बिहार तक गर्मी के तीखे तेवर, पारा 45 पार, लू...

UP से बिहार तक गर्मी के तीखे तेवर, पारा 45 पार, लू का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश में फिलहाल मौसम खतरनाक रूप से करवट ले रहा है। कई राज्यों में गर्मी ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इधर मौसम विज्ञान विभाग के नए अलर्ट से लोग और परेशान होने वाले हैं। आईएमडी ने कम से कम नौ राज्यों में लू यानि की हीटवेव की चेतावनी दी है। वहीं इन राज्यों के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही चार अन्य राज्यों- सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीट वेव की स्थिति होने की आशंका है। जो आने वाले समय में लोगों के लिए कठिनाई पैदा कर सकती है। यहां यह बात गौरतलब है कि देश भर में सामान्य से अधिक गर्मी ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि भारत के कुछ हिस्सों को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से कुछ राहत मिलेगी। पंजाब और हरियाणा में सोमवार को लू जैसा तापमान रहा, मंगलवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। हीटवेव के लिए एक ऑरेंज अलर्ट का तात्पर्य उन लोगों में गर्मी की बीमारियों की बढ़ती आशंका के साथ उच्च तापमान से है, जो या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं।

जानकारों का कहना है कि अलर्ट महाराष्ट्र सरकार के एक कार्यक्रम में कई घंटे खुले में बैठने के दौरान 13 लोगों की मौत के एक दिन बाद आया है। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा है ?कि जब हवाएं पूर्वी दिशा से या बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं। इसलिए, पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments