HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 मई,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 मई,2024)

  Aries /  मेष 

           आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी। लोग आपके पक्ष में होंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करेंगें, पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

           किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको खुशी प्राप्त होगी। घर में नवीन वाहन की खरीदारी संभव है। रिश्तेदारों से संबंधित वाद-विवाद हो सकते हैं, लेकिन हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी पोस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

   Gemini | मिथुन

          अचानक किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। किसी मित्र की आर्थिक समस्या में उसकी सहायता करनी पड़ सकती है। अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें। किसी कर्मचारी से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3

  Cancer| कर्क  

         किसी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके मन मुताबिक ही व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों का असर आपके सुकून और नींद पर भी होगा। व्यवसाय में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी। जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

  Leo| सिंह 

           घर के किसी सदस्य की विवाह संबंधी मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी मामले में उलझने का प्रयास न करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। इस समय व्यवसाय में नई योजनाएं और चुनौतियां आपको रोमांचित करेंगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 5

   Virgo | कन्या 

         आपका कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्य करने में किसी की मदद न लेकर खुद ही निपटाएं। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। बहुत अधिक तनाव की वजह से एसिडिटी और सिर दर्द रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 9

  Libra | तुला

         आप अपनी व्यक्तिगत और आर्थिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करेंगे। किसी मित्र के साथ मुलाकात खुशनुमा रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र की व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें तथा तनावपूर्ण स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4

  Scorpio | वृश्चिक

          समाज में मान-सम्मान और यश कीर्ति भी बढ़ेगी। मेहमान के आगमन से खुशखबरी मिल सकती है। किसी विशेष कार्य के लिए किए गए प्रयासों में सफलता रहेगी। व्यवसाय में जिस काम के बारे में आप उम्मीद छोड़ चुके थे, आज उससे संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

   Sagittarius | धनु 

          आपका मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। किसी नए काम की पहली कमाई आने की संभावना है। जल्दबाजी और लापरवाही में कोई काम करना नुकसान दे सकता है। व्यवसायिक और ऑफिशल गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। इससे घर में सुख-शांति रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Capricorn | मकर 

           किसी खास मित्र से मुलाकात होगी और सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। अपने पक्षों को मजबूत रखें। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। आपके प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच चल रही गलतफहमी का समय रहते निवारण कर लें। पेट संबंधी कोई दिक्कत महसूस होगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

  Aquarius | कुंभ

          सामाजिक और सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेंगे। कोर्ट केस संबंधी कोई मामला चल रहा है तो उसमें कुछ व्यवधान आ सकता है। व्यवसाय में इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट के प्रमोशन पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। तनाव और थकान हावी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Pisces | मीन  

          घर का वातावरण अनुशासित और खुशनुमा बना रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। आज धन का लेनदेन या कोई वादा न करें। इससे आप मुश्किल में पड़ जाएंगे। इस समय व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 8

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments