HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (21 फरवरी,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (21 फरवरी,2024)

  Aries /  मेष

         आपकी सकारात्मक सोच और संतुलित स्वभाव से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही ध्यान दें। बिजनेस संबंधी नए काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Taurus/  वृष

           आर्थिक और पारिवारिक स्थिति बेहतर बनाने में आपका प्रयास रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य भी संपन्न होगा। किसी भी वाद-विवाद अथवा समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आ सकता है जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा आएगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में प्रेम तथा सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

 Gemini | मिथुन

            विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की पूरी संभावना है।परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने से आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और व्यवस्थित बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

 Cancer| कर्क  

         कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। इस समय जोखिम भरे कार्यों में रुचि न लें। कहीं पैसा फंस सकता है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है।वैवाहिक जीवन सौहार्द पूर्ण रहेगा। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों के लिए निष्ठावान रहना होगा। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- नीला,शुभ अंक- 7

  Leo| सिंह 

            विद्यार्थी अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। पारिवारिक मामलों को ज्यादा तूल न दें, वर्ना संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। कारोबारी व्यवस्था में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। परिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- केसरिया,शुभ अंक- 4

  Virgo | कन्या 

           युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहें, समय सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है, इसका बेहतर उपयोग करें। आज किसी के साथ धन संबंधी लेनदेन करने से रिश्तों में दरार आ सकती है। कारोबार से संबंधित कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है, जो कि फायदेमंद रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 1

  Libra | तुला

          व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ व्यतीत करें। आपको कई जानकारियां मिलेंगी। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। त्वचा संबंधी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया,शुभ अंक- 9

  Scorpio | वृश्चिक

          अपने व्यक्तिगत कार्य की ओर आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद न करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम प्यार बना रहेगा। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 3

  Sagittarius | धनु 

             आपकी व्यवस्थित दिनचर्या होने से मानसिक सुकून रहेगा। कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। कुछ समय परिवार के लिए भी निकालें। इससे आपसी तालमेल और अधिक बेहतर होगा। कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे।नौकरी के मामले में लापरवाही करना उचित नहीं है। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी ।

शुभ रंग- क्रीम,शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

             किसी संबंधी या मित्र की उसकी समस्या के समाधान में मदद करनी होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करके अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लेें। घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग- पीला,शुभ अंक- 5

    Aquarius | कुंभ

            विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन और अनुसंधान में उचित परिणाम मिलेंगे। जीवन बहुत ही सहज और सरल प्रतीत होगा। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में विवाद होने से तनाव रहेगा। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम उत्तम रहेंगे।नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। घर के माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 3

  Pisces | मीन  

         विद्यार्थियों को कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। वरिष्ठ और सम्मानित लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें। कोई पैतृक मसला उठ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments