HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (03 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (03 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

           आपको कोई ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। गैर कानूनी कामों में बिल्कुल दिलचस्पी न लें। उनकी वजह से मान-हानि की आशंका है। बिजनेस में नए काम की कोशिश सफल होगी। इससे जुड़े अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। गले में किसी प्रकार की इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

  Taurus/  वृष

           आपकी किसी परेशानी में आपके मित्र आपकी मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपकी समस्या का निवारण भी हो जाएगा। गैर जरूरी खर्चों पर कटौती करके आप आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। आज कोई भी यात्रा करना व्यर्थ ही रहेगा। बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

   Gemini | मिथुन

          किसी मित्र द्वारा कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के मार्गदर्शन में आज कोई विशेष कार्य संपन्न होने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील हो सकती है। आपसी संबंध बेहतर होंगे । थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 4

  Cancer| कर्क  

         युवाओं को आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। आज दिन भर प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या के कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

 Leo| सिंह 

            अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। पारिवारिक जीवन को लेकर दिन आनंदमय रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई रुके हुए कार्य भी व्यवस्थित होंगे।कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2

  Virgo | कन्या 

            पैसे संबंधी किसी प्रकार का लेन-देन न करें। किसी भी गतिविधि में व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे क्योंकि ज्यादा भावुकता जैसा स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। जीवनसाथी की सेहत ठीक न होने पर चिंतित रहेंगे। बच्चे घर में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

            किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस समय किसी को भी उधारी देने से बचें।अपने व्यवसायिक योजनाओं को लागू करने का उत्तम समय है सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। गले में दर्द व खांसी जुकाम रह सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

          किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुख-शांति मिलेगी। युवाओं को जल्दी ही अपने भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। लेनदेन संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो अभी उसमें धैर्य और संयम ही रखने की जरूरत है। कारोबारी गतिविधियां यथावत ही व्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

  Sagittarius | धनु 

            अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। पैसा फंसा हुआ है तो आज हासिल करने के लिए समय अच्छा है। इस समय व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी हुई है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

  Capricorn | मकर 

           किसी खास योजना पर विचार होगा और क्रियान्वित करने का भी प्लान बनेगा। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से जनसंपर्क बढ़ेंगे। व्यवसाय में कोई भी डील करते समय अगर नकारात्मक परिस्थिति बने, तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।संबंधों में और अधिक नजदीकियां बनाने के लिए अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

            रुका हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। काम के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। आज कुछ नई और बेहतरीन जानकारियां मिलने वाली है। कुछ विशेष लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। कोई फायदा उठा सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। शाम को घर पर मेहमानों के आने से वातावरण खुशहाल रहेगा। बदन दर्द की परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

  Pisces | मीन

             युवाओं को नौकरी के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। । घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा। कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े व्यापारी आज काफी धन लाभ में रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे। पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments