HomeUP Newsयोगी सरकार का फैसला : अब कोई भी शख्स घर पर नहीं...

योगी सरकार का फैसला : अब कोई भी शख्स घर पर नहीं पाल सकेगा सारस

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 14वीं बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की जैव विविधता को संरक्षित करने और इको पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में ही फैसला लिया गया कि अब कोई राज्य पक्षी ‘सारसÓ को घर पर नहीं पाल पाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारस के संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में यूपी में आरिफ नाम के शख्स द्वारा सारस पालने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। आरिफ को अगस्त 2022 में घायल अवस्था में एक सारस मिला था। आरिफ ने उसका इलाज किया, तब से सारस उसके साथ रहने लग गया और वो जहां भी जाता सारस उसके साथ ही जाता था। यह मामला तब ज्यादा चर्चा में आया था, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोनों के किस्से सुनकर आरिफ से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद प्रशासन ने आरिफ को नोटिस जारी किया था और वन विभाग आरिफ के सारस को अपने साथ ले गया था। इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में आरिफ के ख?िलाफ एक केस दर्ज किया गया है।

राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के राज्य पशु ‘बारहसिंघाÓ और राज्य पक्षी ‘सारसÓ के संरक्षण के लिए नियोजित प्रयास करने होंगे। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने इस बैठक में कहा कि यह सुखद है कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से अविरल और निर्मल हो रहीं गंगा नदी में डॉल्फिन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

बैठक में कुकरैल नाइट सफारी, लखनऊ और रानीपुर टाइगर रिजर्व, चित्रकूट के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, इस संबंध में वन्य जीव विभाग, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी और आवास विभाग मिलकर अच्छी कार्ययोजना तैयार करें। वर्ष 2014 में कुल 117 बाघ प्रदेश में थे, जो 2018 में बढ़कर 173 हो गए हैं। विगत दिनों जारी रिपोर्ट में शिवालिक एंड गंगा प्लेन लैंडस्केप में 804 बाघों के होने की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संकेत है। बीते 2 वर्षों में 28 तेंदुआ, 5 तेंदुआ शावक और 6 बाघों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन्य जीवों के रेस्क्यू में संवेदनशीलता के साथ मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments