HomeNational Newsअधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही भाजपा - प्रियंका गांधी

अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही भाजपा – प्रियंका गांधी

बालोद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बालोद जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां हथौद मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि अभी शादी का सीजन चल रहा है, भीषण गर्मी भी है, फिर भी इतनी संख्या में आप मुझे सुनने के लिए आए हैं, इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने ये प्रदेश अपनी मेहनत के दम पर बनाया है। यहां प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं, इसके बावजूद यहां बेरोजगारी चरम पर है।

आज हम अपने जीवन में संघर्ष कर रहे हैं। पैसे कमाते हैं, लेकिन बचता नहीं है। सबकुछ महंगा हो गया है। घर में कभी कोई जरूरत का वक्त आता है, तब हमें बेबस होना पड़ता है। किसानों की हालत आज ऐसी है कि यहां पर कृषि में भी लाभ नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि फसलों पर भी जीएसटी लागू है। जब यहां सरकार थी, तो छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान की रक्षा की गई, आदिवासियों की जमीन वापस कराई गई, अब यहां पर सरकार बदल गई है। यहां पर सरकार ने गौठान से संबंधित योजनाएं बंद कर दीं। जिन योजनाओं से रोजगार मिलता था, भूमिहीनों को पैसा मिलता था, वो भी अब बंद हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments