HomeUP Newsडिंपल यादव को टक्कर देने के लिए बड़े पर्दे का खिलाड़ी ला...

डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए बड़े पर्दे का खिलाड़ी ला सकती है भाजपा

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी का गढ़ ढहाने के लिए भाजपा अभी तक मैनपुरी में प्रत्याशी उतारने पर मंथन कर रही है। जिले के शीर्ष नेताओं की मानें तो भाजपा में बड़े पर्दे के खिलाड़ी एक सिने अभिनेता पर पार्टी दांव लगा सकती है। जनपद के शीर्ष नेताओं ने भी इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र भी लिखा है मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले 28 साल से सपा के आगे नतमस्तक हो रही है। सपा का मैनपुरी का किला ढहाने के लिए पार्टी हर संभव प्रत्याशी को चुनाव में उतार चुकी है।

सपा ने उप चुनाव में भारी मतों से जीतने वाली डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो भाजपा उनके सामने मजबूत प्रत्याशी को लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। जिले के एक बड़े नेता की मानें तो एक पूर्व सांसद सिने अभिनेता को डिंपल के सामने प्रत्याशी बनाने की कवायद भाजपा में चल रही है। इसके लिए एक बड़े नेता को सिने अभिनेता से संपर्क करने का कहा गया है। भाजपा नेता मान रहे हैं कि बड़े पर्दे का यह खिलाड़ी ही डिंपल को मैनपुरी में बड़ी चुनौती दे सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments