HomeUncategorizedअमित शाह का दावा : लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में...

अमित शाह का दावा : लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में हम काफी आगे

धर्मवरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरणों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी आगे हैं और सीटों का आंकड़ा 100 के करीब आ गया है। इससे उनके 400 से ज्यादा सीटें आने का भरोसा पक्का हो गया है। शाह ने ये बात आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कही। शाह ने राज्य के धर्मवरम विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर निशाना भी साधा। शाह ने कहा कि ये आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

राज्य में माफिया बढ़ रहे हैं और अपराध बढ़ता जा रहा है। शाह ने कहा कि वह राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया और धर्मांतरण के खिलाफ भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी और जनसेना गठबंधन की लड़ाई को मजबूत करने के लिए प्रदेश आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में अपराधियों के कथित शासन, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और रेत माफिया को खत्म करने के लिए ही तेलुगु से गठबंधन किया है। शाह ने कहा कि देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित होकर मतदान कर रहा है। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments