Wednesday, October 7, 2026
HomeHaryanaश्रम मंत्री अनिल विज की पहल से अस्पताल निर्माण परियोजना ने पकड़ी...

श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से अस्पताल निर्माण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

चण्डीगढ – हरियाणा के श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल को स्थापित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 33 में 5.18 एकड़ भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा मंजूर कर दी गई है।  विज ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था जिस पर केंद्र सरकार ने मंजूरी देते हुए भूमि लेने के लिए लगभग 13 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के स्थापित होने से अम्बाला सहित आसपास के जिलों के लगभग 70 हजार बीमाकृत श्रमिकों व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी।

साहा औद्योगिक क्षेत्र व आसपास जिलों में कार्यरत बीमित कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ – श्रम मंत्री अनिल विज

श्रम मंत्री ने कहा कि अम्बाला छावनी व साहा औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी सेक्टर-33 के साथ ही स्थित है, जहां हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इस अस्पताल से सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस परियोजना को अम्बाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। इस अस्पताल की स्थापना अम्बाला के बीमित समुदाय के लिए बेहतर, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आधुनिक अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं-ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां प्रयोगशाला व आधुनिक मशीनें लगाई जाएगी। अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड स्कैन, एलएफटी, केएफटी, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, यूरीन आरएम, ब्ल्ड शुगर, एमआरआई, ईसीजी व खून से जुड़े अन्य टेस्ट सुविधा होगी। इसके अलावा, अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं जिनमें मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध होगी। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन व ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएँ, तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाएं उपलब्ध होगी ताकि बीमाकृत व्यक्तियों को समय पर और उचित उपचार मिल सके। इसी तरह इंडोर ट्रीटमेंट एवं अन्य सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments