HomeNational Newsसूडान में फंसे कर्नाटक के 31 आदिवासी, कांग्रेस ने मोदी सरकार को...

सूडान में फंसे कर्नाटक के 31 आदिवासी, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

बेंगलुरु :  सूडान में शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों की लड़ाई में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश में लगातार तीसरे दिन भी सेना और शक्तिशाली बल के बीच संघर्ष जारी है। वहीं कर्नाटक के कम से कम 31 आदिवासी सूडान शहर अल फशेर में फंसे हुए हैं।

31 लोग हक्की पिक्की जनजाति के हैं, जो एक अर्ध-खानाबदोश आदिवासी समूह है। इस सप्ताह के अंत में संघर्ष शुरू होने के बाद से उनके पास पर्याप्त खाद्य आपूर्ति नहीं है। कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि विदेश मंत्रालय को सूडान में आदिवासियों की स्थिति के बारे में सूचित किया है और फंसे हुए लोगों से बाहर नहीं निकलने और देश में भारतीय दूतावास के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस ने मोदी सरकार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। कांग्रेस की तरफ से बीजेपी सरकार को कन्नडिगा विरोधी करार देकर दावा किया कि वे सूडान में आदिवासियों को बचाने के लिए कदम नहीं उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments