Wednesday, October 7, 2026
HomeNationalजनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल... मायावती की दो टूक

जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें राजनीतिक दल… मायावती की दो टूक

लखनऊ । वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे को लेकर राजनीति करना अनुचित बताया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों से बेरोजगार युवाओं, छात्र-छात्राओं और बाढ़ से हो रही जान-माल की क्षति जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश में वंदे मातरम गायन को लेकर जो राजनीति चल रही है, वह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है कि पार्टियां सत्ता परिवर्तन के दौरान अपने राजनीतिक स्वार्थ के हिसाब से या अपनी कमियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों को उठाती हैं। उन्होंने जोर दिया कि इस समय देश और जनहित के मुद्दों पर खासकर जेन-जी और जेन-अल्फा के छात्र-छात्राओं, बेरोजगार युवाओं और बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि पर केंद्र व सभी राज्य सरकारों और राजनीतिक पार्टियों को सही से समुचित ध्यान देना चाहिए। यह वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments