Wednesday, October 7, 2026
HomeNationalमोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बड़े फेरबदल और विस्तार की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं, जबकि नए चेहरों को भी केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। महाराष्ट्र से सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की दावेदारी खास तौर पर मजबूत मानी जा रही है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हालिया मुलाकात के बाद उन्हें केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हुई थी। हालांकि, मुलाकात के बाद फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वह महाराष्ट्र में ही रहेंगे। ऐसे में उनके केंद्र में जाने की संभावना फिलहाल खत्म मानी जा रही है।

सबसे ज्यादा चर्चा एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर है। एनडीए में मंत्री पद के लिए एक तय फार्मूले के तहत हर सात लोकसभा सांसदों पर एक मंत्री पद देने की बात सामने आई है। शिवसेना के सांसदों की संख्या बढ़ने के बाद पार्टी की ओर से एक और मंत्री पद की मांग मजबूत हुई है। ऐसे में एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे का नाम संभावित दावेदारों में आगे बताया जा रहा है।वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी अब केंद्र में राज्यमंत्री पद स्वीकार करने के लिए तैयार बताई जा रही है। इसके लिए प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार के नाम चर्चा में हैं। प्रफुल्ल पटेल के अनुभव को देखते हुए उनका नाम मजबूत है, लेकिन राज्यमंत्री पद को लेकर उनकी सहमति पर सवाल है। ऐसी स्थिति में पार्थ पवार को मौका मिल सकता है। महाराष्ट्र से फिलहाल केंद्र में छह मंत्री हैं। संभावित फेरबदल में महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों का असर भी दिखाई दे सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments