नई दिल्ली। इस समय समूचा उत्तर भारत सावन की रिमझिम तो कहीं मूसला धार बारिश से सरावोर है। मौसम विभाग ने कम से कम 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ों पर घूमने जाने वालों को चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आगरा, कानपुर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, प्रतापगढ़, जौनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, बरेली, मथुरा, बिनौर, बस्ती , लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया, बलिया और वाराणसी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बिहार की बात करें तो राजधानी पटना के अलावा नालंदा, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, जहानाबाद, कटिहार, अररिया, लखीसराय, मुंगेर, समस्मतीपुर, मधुबिनी पूर्णिया में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में भी 17 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते जलजमाव की समस्या हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी के अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पहाड़ों पर हो सकती है आफत की बारिश – पहाड़ी राज्यों में इन दिनों भारी बारिश के साथ ही बादल फटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। असम, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर और किन्नौर में 17 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़. टिहरी गढ़वाल, चंपावत और उत्तरकाशी में भारी बारिश का अलर्ट है।
कई राज्यों में झमाझम बारिश – मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और असम में भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में बिजली गिरने की भी संभावना है।
राजस्थान में भारी बारिश – राजस्थान के भरतपु, अजमेर, चुरू, भीलवाड़ा, फलौदी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जैसलमेर और भीलवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मध्य प्रदेश में जबलपुर, नर्मदापुरम, विदिशा, शहडोल, रायसेन, विदिशा, सिंगरौली, दमोह पन्ना, सिवनी, छतरपुर, रीवा, और नीमच में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

