Home Punjab 24 घंटों में 267 लोग लौटे अपने घर, राहत कैंपों की संख्या...

24 घंटों में 267 लोग लौटे अपने घर, राहत कैंपों की संख्या घटाकर 35 की: हरदीप सिंह मुंडियां

0
40

चंडीगढ़ : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राहत कैंपों की संख्या घटकर 35 रह गई है और इनमें ठहरे लोगों की संख्या कम होकर केवल 894 रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार धीरे-धीरे अपने घरों को लौट रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि बाढ़ के दौरान चलाए गए राहत कार्यों के अंतर्गत अब तक कुल 23,340 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रदेश सामान्य हालात की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रभावित गाँवों की संख्या 2490 से बढ़कर 2539 हो गई है जबकि प्रभावित कुल आबादी 3,89,373 से बढ़कर 3,89,387 हो गई है।

अधिक जानकारी देते हुए स. मुंडियां ने कहा कि फाजिल्का के राहत कैंपों से 245 व्यक्ति अपने घरों को लौट गए हैं, जबकि पठानकोट में यह संख्या 28 से घटकर केवल 6 रह गई है। उन्होंने कहा कि लोगों का अपने घरों को लौटना यह साबित करता है कि पुनर्वास कार्य प्रभावी ढंग से चल रहे हैं। राजस्व मंत्री ने आगे बताया कि मानसा ज़िले में और अधिक फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस प्रकार ताज़ा रिपोर्टों में प्रभावित फसली क्षेत्र 1,99,678 हेक्टेयर से बढ़कर 1,99,766 हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बाकी हिस्सों में स्थिति स्थिर बनी हुई है और अन्य ज़िलों में कोई अतिरिक्त फसली क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here