Friday, May 1, 2026
HomeNationalअभी बारिश होना बाकी है: देश के कई राज्यों में फिर अलर्ट...

अभी बारिश होना बाकी है: देश के कई राज्यों में फिर अलर्ट जारी

नई दिल्ली। अगर आप ये सोच रहे हैं कि बारिश विदा होने वाली है तो आप गलत है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आज यानी 12 से 17 सिंतबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश होना है। आईएमडी के मुताबिक, मानसून अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अरब सागर के पूर्वी हिस्से में गहरा निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसके अगले 12 घंटों में कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 12 से 17 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 सितंबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में 12 सितंबर को और छत्तीसगढ़ में 12-13 सितंबर को बदरा बरसने वाले हैं।

बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग तारीखों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है।12-17 सितंबर तक महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तूफान और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा में 14 सितंबर तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में 13-14 सितंबर को बहुत भारी बारिश संभावित है। गुजरात क्षेत्र में 14 से 16 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 सितंबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को बदरा बरसने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 सितंबर को बारिश होगी। उत्तराखंड में 12 से 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तूफान और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु में 12 सितंबर को, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 13 सितंबर तक बरसात होने वाली है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अगले 48 घंटों तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने अपने बयान में कहा कि अगले तीन दिनों तक कलबुर्गी, विजयपुरा, बागलकोट, कोप्पल, बल्लारी और विजयनगर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। तटीय और आंतरिक कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। राजधानी बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। शहर में 52.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पड़ोसी कोलार जिले के तमका में 102 मिमी बारिश हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments