Saturday, May 2, 2026
HomeHaryanaपिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल...

पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन्हीं धरोहरों में शुमार ब्रह्मसरोवर हमारी संस्कृति की पहचान है, इसे संरक्षित रखना सरकार का दायित्व है।अहम पहलू यह है कि इसी ब्रह्मसरोवर व आस-पास लगभग 102 एकड़ में फैले इस तीर्थ पर देश विदेशों से प्रवासी पक्षी  भ्रमण के लिए आते है जो इसके महत्व को दर्शाने का काम कर रहे है। इसके लिए सरकार तीर्थों का जीर्णोद्घार कर उन्हें संजोकर रखने का काम कर रही है ताकि आने वाली भावी पीढ़ी इस सांस्कृतिक धरोहर को देख सके।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ का निरीक्षण किया और राजकीय स्कूल के प्रागंण में पौधा रोपण भी किया। इस दौरान गांव के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की और सरपंच द्वारा मांगपत्र पर मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गति से विकास कार्य कर रही है। आज प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए बनाए गए नेशनल हाईवे से 3 से 4 घंटे में सफर पूरा हो जाता है। ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जो नैशनल हाईवे से नहीं जुड़ा हो।

उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर 20 सालों से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को 2004 के कलैक्टर रेट पर 500 गज तक की भूमि उनके नाम करने का कानून बनाया गया है। इससे  गांवों में चल रहे कोर्ट केस भी समाप्त हो गए। अंग्रेजों के समय से किसानों पर लग रहे अबियाने को जड़ से समाप्त किया गया और अबियाने की 133 करोड़ रुपए की राशि को भी प्रदेश सरकार ने माफ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा पहला राज्य है जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है, साथ ही किसानों की सब्जी की फसल को भावांतर भरपाई योजना के तहत खरीदा जा रहा है।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने पिहोवा हल्के के गांव स्योंसर और गांव थाना को अनेकों परियोजनाएं सौगात के रूप में दी है जो आने वाले समय में पिहोवा तीर्थ नगरी को विश्व दर्शनीय स्थली के रूप में एक नई पहचान देगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री  सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments