Saturday, May 2, 2026
HomeNational विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही ठप, लोकसभा की कार्यवाही...

 विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही ठप, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र लगातार विपक्ष के हंगामें के चलते बाधित रहा है। इस सत्र में महज 2 दिन ही सदन में चर्चा हो सकी है और आज 16वें दिन भी विपक्ष के जोरदार हंगामें के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, जबकि राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

संसद के मानसून सत्र का आज सोमवार को 16वां दिन है। लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसद अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे। वी वॉन्ट जस्टिस के नारों के बीच कई सांसद वेल तक पहुंच गए, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा शांत होता नहीं देख सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की। वहीं, राज्यसभा में भी विपक्षी दलों के सदस्य विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करते रहे, जिसके चलते वहां की कार्यवाही भी बाधित रही। सत्र के लगातार बाधित होने से विधायी कार्य प्रभावित हो रहा है और कई अहम बिलों पर चर्चा अधर में लटकी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments