Tuesday, August 11, 2026
HomeNationalब्रिटेन से मालदीव पहुंचे PM मोदी : हुआ भव्य स्वागत, आजादी के...

ब्रिटेन से मालदीव पहुंचे PM मोदी : हुआ भव्य स्वागत, आजादी के जश्न में शामिल होंगे

माले । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई तक विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लगाई है, इसके बाद पीएम मोदी मालदीव पहुंच गए हैं। यहां के आजादी के जश्न में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। बता दें पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर इस द्वीप देश की यात्रा कर रहे हैं। इसे मुइज्जू के शासनकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में ठहराव आने के बाद इस यात्रा को एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। मोदी मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगे।

पीएम ने कहा है कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है। मैं राष्ट्रपति मुइज्जू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हूं, ताकि व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के हमारे संयुक्त दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके तथा हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारा सहयोग मजबूत हो। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस यात्रा के ठोस परिणाम निकलेंगे, लोगों को लाभ होगा और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments