Saturday, May 2, 2026
HomeHaryanaमैं मुख्यमंत्री की प्रगतिशील पहलों का समर्थन करने के लिए आया हूँ...

मैं मुख्यमंत्री की प्रगतिशील पहलों का समर्थन करने के लिए आया हूँ – मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष

चंडीगढ़– हरियाणा के मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष एवं उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष  हरियाणा राजभवन पहुँचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. घोष ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रगतिशील पहलों को  समर्थन और प्रोत्साहन देने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हरियाणा में समाज के गरीब और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को धैर्यपूर्वक सुनने और उनके विचारों और दृष्टिकोणों को समझने की भी उनकी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्यमंत्री को विपक्ष के विचारों से अवगत कराया जाए। इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ हरियाणा राजभवन में मनोनीत राज्यपाल प्रो. अशीम  कुमार घोष का स्वागत किया।

इस अवसर पर  हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बंडारू दत्तात्रेय का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments