Sunday, August 9, 2026
HomeNational रायबरेली जाएंगे राहुल गांधी, अलग-अलग कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

 रायबरेली जाएंगे राहुल गांधी, अलग-अलग कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

 रायबरेली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करने वाले है। रायबरेली से 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका अपने निर्वाचन क्षेत्र का पांचवां दौरा होगा। रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने राहुल गांधी के दौरे का पूरा शेड्यूल बताया। जिलाध्यक्ष तिवारी ने कहा, 17 जुलाई को राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे का कार्यक्रम तय है। वह तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आ रहे है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तिवारी के मुताबिक, 17 जुलाई को राहुल गांधी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने वाले हैं, ऊंचाहार विधानसभा के अंतर्गत बाबूगंज में यह कार्यक्रम होगा। उसके बाद रायबरेली शहर में प्रजापति समाज के साथ संवाद होगा। बाद में वे सताव ब्लॉक इलाके में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने वाले हैं, जहां उनका एक दिवसीय दौरा समाप्त होगा। यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना है, क्योंकि इसके माध्यम से राहुल गांधी पंचायत चुनाव से पहले पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूती दे सकते है। राहुल गांधी इस दौरे में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करने और उन्हें जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दे सकते है। पार्टी का उद्देश्य पंचायत चुनाव के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की भी मजबूत नींव रखना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments