Thursday, August 6, 2026
HomeHaryanaविस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया महाराष्ट्र विधान भवन का भ्रमण, दोनों...

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया महाराष्ट्र विधान भवन का भ्रमण, दोनों सदनों की कार्यवाही देखी

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को मुंबई पहुंच कर महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी। यहां पहुंचने पर महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद की उप सभापति डॉ. नीलम गोरे ने उनका स्वागत किया तथा विधायी कामकाज की जानकारी साझा की।हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहले विधान सभा अध्यक्ष से मिले तदुपरांत 11 बजे महाराष्ट्र विधान सभा के सदन में पहुंचे जहां उन्होंने प्रश्नकाल व अन्य कार्यवाही देखी। विधान परिषद की उप सभापति से मुलाकात के बाद 12:30 बजे उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि की कार्यवाही देखी।

यह दौरा विधायी कार्यों के आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन हेतु किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधान सभा अध्यक्ष व अधिकारियों से इस दौरान विधायी कार्यों पर चर्चा की। यह दौरा दोनों राज्यों की विधान सभाओं के बीच विभिन्न विषयों पर पारस्परिक समझ और सहयोग को उन्नत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, क्योंकि महाराष्ट्र विधायिका के दो सदन हैं, इसलिए वहां की संसदीय जानकारी लाभकारी है। गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर सार्थक संवाद व चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे में दोनों प्रदेशों की विधायी प्रणाली व परंपराओं को समझना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments