Monday, August 10, 2026
HomeNationalसावन का पहला सोमवार : मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज...

सावन का पहला सोमवार : मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज और शिव भक्तों का लगा तांता

नई दिल्ली। आज सावन मास का पहला सोमवार है। देश के विख्यात मंदिरों में भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए रात से भक्त कतार में लग गए थे। कई घंटों लाइन में लगने के बाद मात्र एक सेकंड में जल चढ़ाकर उन्हे आगे जाने को कहा गया। इस व्यवस्था से भीड़ एक जगह एकत्रित नहीं हो पाएगी।

सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी है। रविवार रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ जमा है।मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के तड़के सुबह 2.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। यहां हजारों लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। सावन महीने में 80 लाख लोगों के आने का अनुमान है। यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। रात से ही दर्शन जारी हैं।

मंदिर के बाहर कांवड़ियों की 3 किमी लंबी लाइन है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के सुबह 3 बजे गेट खोले गए। 4 बजे से कांवरियों ने जल चढ़ाना शुरू किया। हर मिनट में 180 लोग जल चढ़ा रहे हैं। 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। मंदिर से बाहर 8 किमी लंबी लाइन लगी है। आज 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments