Wednesday, October 7, 2026
HomeNationalPM मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- भारत...

PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- भारत की युवा शक्ति की गूंज मुझे विदेशों में भी सुनाई दी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशभर में आयोजित 16वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति की गूंज मुझे विदेशों में सुनाई दी है। रोजगार मेले का आयोजन देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि आपका सामर्थ्य भारत के भविष्य की गारंटी है। कार्य कोई भी हो, स्थान कोई भी हो, हमारा एक ही लक्ष्य है— राष्ट्र सेवा और नागरिक सेवा। इसी दौरान पीएम मोदी ने अपनी हाल की पांच देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, कि दो दिन पहले ही पांच देशों की यात्रा से लौट कर आया हूं। हर देश में भारत की युवा शक्ति की गूंज सुनाई दी है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान जो भी समझौते हुए, उनसे युवाओं को लाभ होना ही है। कार्य, क्षेत्र और पद कोई भी हो लेकिन, एक ही ध्येय राष्ट्र सेवा का है। इसी के साथ पीएम मोदी ने नौकरी पाने वाले युवाओं को सेवा का मूल मंत्र देते हुए इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, कि भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ रही है और इसका श्रेय देश के नौजवानों को जाता है। उन्होंने मिशन मेन्युफैक्चरिंग और पीएलआई से रोजगार बनने की बात कही और बताया कि मेन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हुए विस्तार और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना से 11 लाख नौकरियों का सृजन हुआ। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की संख्या 300 तक पहुंच चुकी है। इसी के साथ भारत का डिफेंस प्रोडक्शन 1.25 लाख करोड़ से ऊपर जा चुका है और देश अब सबसे ज्यादा लोकोमोटिव बनाने वाला देश बन गया है।

गरीबी से बाहर निकले 25 करोड़ लोग – प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की बदौलत 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। वर्ल्ड बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन भारत की इस प्रगति को मॉडल मानते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत अब तक 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने हैं, जिससे मिस्त्री, मज़दूर, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन से जुड़े लाखों लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण इलाकों में अधिकतर नौकरियां सृजित हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments