Tuesday, October 6, 2026
HomePunjabपंजाब विधानसभा द्वारा पाँच महत्वपूर्ण विधेयक सर्वसम्मति से पारित

पंजाब विधानसभा द्वारा पाँच महत्वपूर्ण विधेयक सर्वसम्मति से पारित

चंडीगढ़ : 16वीं पंजाब विधानसभा के 9वें सत्र के दौरान आज सदन ने पाँच महत्वपूर्ण विधेयकों को उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आज के सत्र के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने रियात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर विधेयक, 2025 और सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी, मोहाली विधेयक, 2025 सदन में प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टेब्लिशमेंट्स (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा पंजाब लेबर वेलफेयर फंड (संशोधन) विधेयक, 2025 सदन में पेश किए, जिन्हें भी विधान सभा सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी प्रकार स गुरमीत सिंह खुडियां ने “द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2025” सदन में प्रस्तुत किया, जिसे भी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments