चंडीगढ़ – हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान श्रुति चौधरी ने हरियाणा की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे भी चर्चा की।
उन्होंने जल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था के आधुनिकीकरण, पर्यावरण संरक्षण संबंधी परियोजनाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पर्यावरण-संवेदनशील दृष्टिकोण को अपनाते हुए सतत विकास को प्राथमिकता दे रही है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल संरक्षण तथा सिंचाई अवसंरचना के क्षेत्र में ठोस कदम उठा रही है।

