Wednesday, October 7, 2026
HomeNationalPM मोदी ने की मलेशियाई पीएम से मुलाकात, रक्षा, शिक्षा, पर्यटन पर...

PM मोदी ने की मलेशियाई पीएम से मुलाकात, रक्षा, शिक्षा, पर्यटन पर की चर्चा

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशियाई पीएम अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात कर क्षेत्रीय सुरक्षा एवं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अगस्त 2024 में पीएम इब्राहिम की भारत की राजकीय यात्रा के बाद से भारत-मलेशिया संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें व्यापार एवं निवेश, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए मलेशियाई पीएम इब्राहिम को धन्यवाद दिया और आपसी चिंता के मुद्दों पर मलेशिया के समर्थन की तारीफ की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा एवं बहुपक्षीय क्षेत्र में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संगठन (आसियान) की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई दी। उन्होंने आसियान-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा का शीघ्र निष्कर्ष निकालने समेत आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए मलेशिया के निरंतर समर्थन का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments