होशियारपुर – पंजाब के होशियारपुर जिले से आज एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है यह हादसा होशियारपुर जिले में दसूहा-हाजीपुर रोड पर एक बस की कार के साथ टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को दसूहा और होशियारपुर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

