Thursday, October 8, 2026
HomeNationalदेश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना

देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना

नई दिल्ली । देशभर को मानसून ने अपनी चपेट में ले लिया है। मानसून के प्रभाव से कई राज्यों में मूसलाधार बरसात हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बरसात होने की संभावना जताई गई है। मानसून के प्रभाव से देशभर में बादल बरस रहे हैं। पहाड़ी राज्यों विशेषकर हिमाचल प्रदेश में मानसून आफत बनकर आया है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार और सोमवार उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। देश की राजधानी में बरसात का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार दिल्ली में दोपहर, शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है।

बरसात के साथ-साथ दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। रविवार दिन भर हल्की से मध्यम बरसात के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़क सकती है। सोमवार आसमान में सामान्य रूप से बादल रह सकते हैं। सोमवार दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश 11 जुलाई तक हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 06 जुलाई पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में अनेक जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 06 जुलाई यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 07 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रदेश में अनेक जगहों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 11 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है। बिहार के मौसम की बात करें तो पटना मौसम केंद्र के अनुसार, आज कैमूर और रोहतास जिले में भारी बारिश हो सकती है। 24 जिलों के कुछ हिस्सों और 14 जिलों के एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में 11 जुलाई तक भारी बरसात देखने को मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments