Wednesday, October 7, 2026
HomeNational मशहूर टीवी एक्ट्रेस के बेटे ने की आत्महत्या

 मशहूर टीवी एक्ट्रेस के बेटे ने की आत्महत्या

मुंबई। मुंबई में एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस के बेटे ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे कांदिवली इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बेटे को ट्यूशन जाने के लिए कहने पर दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके चलते बेटे ने यह कदम उठाया। 57वीं मंजिल से कूदने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंबई के पश्चिमी उपनगर में हुई और एक्ट्रेस कांदिवली इलाके के सी ब्रूक में रहती है। वह टीवी पर गुजराती सीरियल में काम करती है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे को ट्यूशन जाने के लिए कहा। हालांकि, वह क्लास नहीं जाना चाहता था। इसके चलते दोनों के बीच बहस हुई। इसी बात से बेटा नाराज था। गुस्से में आकर बेटा बिल्डिंग की 57वीं मंजिल पर गया और नीचे कूद गया। 57वीं मंजिल से सीधे गिरने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

आत्महत्या करने वाला बेटा दंपति का इकलौता बेटा था। इस घटना से कांदिवली इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़के के कूदने के बाद तेज आवाज आई। शोर सुनकर बिल्डिंग के लोग इकट्ठा हो गए और फिर पुलिस को बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल पर जांच की। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस आगे की जांच कर रही है कि क्या इस लड़के ने ट्यूशन विवाद के कारण यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई और वजह है। इस बीच इस घटना से एक्ट्रेस के परिवार और दोस्तों को बड़ा सदमा लगा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments