Sunday, August 9, 2026
HomeNationalपंजाब,हरियाणा,दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पंजाब,हरियाणा,दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । मानसून के प्रभाव से पूरे देश में बारिश देखने को मिल रही है। कहीं-कहीं तो भारी से बहुत भारी बरसात देखी जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानूमान जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज किन राज्यों में बारिश के आसार हैं। मानसून देश के सभी इलाकों में पहुंच गया है। मानसून के प्रभाव से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है। इस कारण पिछले कुछ दिन से राजधानी में छिटपुट बारिश ही हो रही है। इससे तापमान में मामूली गिरावट हुई है, लेकिन आद्र्रता बढ़ गई है।

इस वजह से राजधानी में लोग उमस महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में भारी बरसात की संभावना नहीं है। वहीं दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है। हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य भारत के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभग के अनुसार, 8 जुलाई तक विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छह जुलाई तक सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इस हफ्ते के अंत तक पूर्वी भारत के मेघालय, दक्षिण-पूर्व असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भयावह बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बत करें तो मौसम विभाग का कहना है कि 8 जुलाई तक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून से भीषण तबाही देखने को मिली है। राज्य में मानसून ने 20 जून को दस्तक दी थी। फिर इसका विकराल रूप देखने को मिला। मानसून से हुई तबाही में देश को करीब 283 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments