Saturday, May 2, 2026
HomeNationalGST काउंसिल की बैठक में जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी

GST काउंसिल की बैठक में जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी

नई दिल्ली । इस साल की शुरुआत में इनकम टैक्स में कई रियायतें देने के बाद केंद्र सरकार अब मिडिल-क्लास और लोअर-इनकम फैमिली को गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी में कटौती कर राहत देने की तैयारी कर रही है। जिससे टूथपेस्ट, बर्तन, कपड़े, जूते जैसे आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाले आइटम्स जल्द ही सस्ते हो सकते हैं। दरअसल, 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक इस महीने के आखिरी में बुलाई जाएगी, जिसमें सरकार 12 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को पूरी तरह से खत्म करने या वर्तमान में 12 प्रतिशत टैक्स वाले आइटम्स को 5 प्रतिशत स्लैब में ला सकती है।

सूत्रों के अनुसार, इस रिस्ट्रक्चरिंग यानी बदलाव में मिडिल-क्लास और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन के यूज में आने वाले आइटम्स शामिल होंगे। इनमें टूथपेस्ट और टूथ पाउडर, छाते, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर और रसोई के बर्तन, इलेक्ट्रिक इस्त्री, गीजर, स्माल-कैपेसिटी वाशिंग मशीन, साइकिल, 1,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले रेडीमेड कपड़े, 500 से 1,000 रुपए के बीच की कीमत वाले जूते, स्टेशनरी आइटम, वेक्सीन, सिरेमिक टाइलें और एग्रीकल्चर टूल्स शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments