नई दिल्ली। साल 2018 के राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुनवाई फिर टल गई है। इस बार इस मामले में गवाह ही हाजिर नहीं हुआ। इसलिए कोर्ट ने मामले की सुनवाई को आगे बढ़ा दी। एमपी-एमएलए अदालत गवाह के न आने पर अदालत ने अगली सुनवाई 14 जुलाई तय की है।यह मामला वर्ष 2018 का है, जब बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
मिश्रा का आरोप था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में पिछली सुनवाई एक जून को हुई थी। एमपी-एमएलए अदालत ने दिसंबर 2023 को राहुल गांधी के खिलाफ वारंट जारी किया था। फरवरी 2024 में राहुल अदालत में पेश हुए और उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दे दी गई। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है।

