Monday, August 10, 2026
HomeNationalदेश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा फैली है जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों से होकर गुजर रही है। इसके चलते पश्चिमी भारत के सौराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी में 3 जुलाई तक भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और सिक्किम में भी भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 से 3 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होगी। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में 3 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद 6 लोग लापता हो गए हैं। इनकी तलाश जारी है। इन लोगों के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments