Wednesday, October 7, 2026
HomePunjabपंजाब पुलिस द्वारा 137 रेलवे स्टेशनों की चेकिंग

पंजाब पुलिस द्वारा 137 रेलवे स्टेशनों की चेकिंग

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य में नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के 119वें दिन पंजाब पुलिस ने प्रदेश भर के 137 रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। स्पेशल डी जी पी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने इस राज्य स्तरीय कार्रवाई की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई को सफल बनाने के लिए सभी सी पीज /एस एस पीज को गैजेटेड रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल  तैनात करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग 137 रेलवे स्टेशनों पर की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 1447 व्यक्तियों की जांच की गई। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान पूछताछ के लिए 10 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस टीमों ने नशा विरोधी अभियान जारी रखते हुए आज 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, 4.1 किलो अफीम और 1.83 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 119 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 19,585 हो गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस एस पीज को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

स्पेशल डी जी पी अर्पित शुक्ला ने बताया कि 90 गैजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 443 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते पूरे राज्य में 78 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 462 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।स्पेशल डी जी पी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत आज 69 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए तैयार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments