HomeNational Newsमुंबई में 15 अगस्त के बाद प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने पर...

मुंबई में 15 अगस्त के बाद प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने पर लगेगा पाँच हजार का जुर्माना

मुंबई। प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध के बावजूद इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इससे नदी नालों में लाखों टन कचड़ा जमा होने से मुंबई में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुंबई महानगरपालिका प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू करने वाली है। एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई में 15 अगस्त के बाद प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

इसमें फेरीवालों और उपभोक्ताओं के साथ प्लास्टिक बैग बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए तीन मनपा अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी की एक अलग टीम नियुक्त की जाएगी। मुंबई में अक्सर देखा गया है कि प्लास्टिक कचरे के कारण पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इसलिए अब प्लास्टिक विरोधी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments