HomeNational Newsकेंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा: भाजपा शासित राज्यों में नहीं बढ़...

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का दावा: भाजपा शासित राज्यों में नहीं बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम

बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हो रही है जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी होने पर उनकी प्रतिक्रिया आई है। पुरी ने एक्स में पोस्ट किया, खटाखट बढ़ गई महंगाई। इस फैसले की वजह से कर्नाटक के लोगों को खाद्य पदार्थों, कपड़ों, दवाओं और जरूरत की सभी वस्तुओं के लिए अधिक रकम चुकानी होगी।

ईंधन की कीमतें सीधे तौर पर दूसरी वस्तुओं के दाम पर असर डालती हैं। चुनाव बीतते ही इस तरह के फैसले कांग्रेस के पाखंड को उजागर करते हैं। यह पार्टी मंहगाई के बारे में बात करती है मगर भाजपा शासित राज्यों की तुलना में अतिरिक्त वैट वसूलती है। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है। जनता दल (सेक्युलर) नेता ने कहा, मैं राज्य के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपके टैक्स का पैसा इस सरकार की ओर से लूटा जा रहा है। मैं राज्य के लोगों से बड़े स्तर पर विरोध करने की अपील करता हूं।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के ठीक बाद कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इस फैसले को लेकर विपक्षी जद (एस) और भारतीय जनता पार्टी सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ हैं। विपक्षी दलों को ओर से इसे लेकर जमकर हमले बोले जा रहे हैं। दूसरी ओर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि इससे आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं और विकास परियोजनाओं को वित्त पोषण सुनिश्चित होगा। सीएम ने कहा कि कीमतों में वृद्धि के बाद भी ईंधन पर कर अधिकांश दक्षिणी राज्यों की तुलना में कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments