HomeNational Newsअब तक 51 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के किये दर्शन

अब तक 51 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के किये दर्शन

नई दिल्ली । 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से अब तक 51 हजार श्रद्धालु दर्शन किये हैं। मंगलवार को 6 हजार तीर्थयात्रियों का एक जत्था 2 सुरक्षा काफिले के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 6 हजार 537 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर से घाटी के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 2106 श्रद्धालु 105 वाहनों के सुरक्षा काफिले के साथ सुबह 3.05 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए जबकि 4 हजार 431 तीर्थयात्री 156 वाहनों में सवार होकर सुबह 3.50 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और सुबह हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

यात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग या 14 किलोमीटर वाले छोटे बालटाल मार्ग से पैदल यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में 4 दिन लगते हैं जबकि बालटाल मार्ग से जाने और दर्शन करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7 हजार से अधिक स्वयंसेवक यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने कल से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments