HomeNational Newsजनता पर बढ़ रहा महंगाई आर्थिक तंगी और बेरोजगारी का बोझ -...

जनता पर बढ़ रहा महंगाई आर्थिक तंगी और बेरोजगारी का बोझ – प्रियंका गांधी 

नई दिल्ली। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश को कर्जे में डुबा दिया है। देश का कर्ज़ ने बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया है। बीते 10 साल में मोदी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया। यह आरोप प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगाए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर देश के आम नागरिकों भारी कर्ज में डूबने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब देश की जनता का भला नहीं हो रहा है तो उन पर कर्ज में क्यों थोपा जा रहा है।

आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा। क्या बड़े पैमाने पर नौकरियाँ पैदा हुईं, क्या किसानों की आमदनी दोगुनी, क्या स्कूल और अस्पताल में काम हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र मजबूत हुआ या कमजोर कर दिया गया। क्या बड़ी-बड़ी फ़ैक्ट्रियाँ और उद्योग लगाये गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments