मुम्बई । भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के शतक की सहायता से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टी20 मैच में 247 तक बनाकर एक बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए 54 गेंदों पर पर ही 135 रन बना दिये। इस मैच में भारतीय टीम ने टी20 का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने इससे पहले 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 297 रन बौर इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 में ही 283 रन बनाए थे।
इसके अलावा 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 260 रन बनाये थे।वहीं एक पारी में सबसे अधिक रनों का रिकार्ड 344/4 रन है। ये रिकार्ड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालीफायर के दौरान गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने बनाया था। वचीं 297/6 रन अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने बनाये थे। इसके अलावा श्रीलंका ने 2007 में 260/6 रन साल केन्या के खिलाफ बनाये थे।