HomeNational Newsहिमस्खलन की चपेट में आए रूस नागरिक की मौत

हिमस्खलन की चपेट में आए रूस नागरिक की मौत

मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आने से रूस के एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पर्यटक डेनियल बार्बर (58) शनिवार को अपने साथी मैक्सिम और ‘स्कीयर’ के साथ ‘स्कीइंग’ कर रहे थेा और कुल्लू जिले में मनाली के पास कोठी में अचानक हिमस्खलन हो गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पर्यटक को बर्फ के नीचे से निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बार्बर को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments