HomeNational Newsआज महारैली के साथ समाप्त हो रही राहुल की भारत जोड़ो न्याय...

आज महारैली के साथ समाप्त हो रही राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कई दिग्गज हो रहे शामिल

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। उनकी यात्रा आज रविवार को मुंबई में खत्म हो रही है। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महाराष्ट्र के मुंबई में महारैली करने जा रही है। राहुल और प्रियंका गांधी सुबह अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे। महारैली से पहले जन न्याय पदयात्रा शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए किसान नेता योगेंद्र यादव, हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्टर स्वरा भास्कर, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड और अमीन पटेल सहित कई बड़े चेहरे पहुंचे। राहुल गांधी की महा रैली में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। वो आज यानी रविवार दोपहर पटना से फ्लाइट के जरिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।

मणिपुर से मुंबई तक राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों के सामने न्याय की गारंटी पेश की गई है। कांग्रेस का घोषणापत्र इन गारंटियों के इर्द-गिर्द तैयार किए जाने की संभावना है और पार्टी अपना अभियान इन्हीं गारंटियों के इर्द-गिर्द तैयार करेगी। हालांकि इसका कितना फायदा पार्टी को मिलेगा, यह तो समय ही बताएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बार में जानकारी देते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को कहा था कि यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63वां और आखिरी दिन है। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई 6,600 किमी की ऐतिहासिक यात्रा आज शाम मुंबई पहुंच रही है। इस सफर में हम 15 राज्यों, कम से कम 110 जिलों से होते हुए और करोड़ों लोगों से संपर्क करते हुए गुजरे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments