HomeNational Newsआज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं राहुल गांधी

आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस रविवार से पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेगी। जिसके जरिये कांग्रेस प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को केंद्र बिंदु में लाए जाए। यह यात्रा 14 जनवरी को इंफाल के निकट थोबल से शुरू होकर मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी।

कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोई चुनावी यात्रा नहीं है, बल्कि यह देश के लिए न्याय की मांग करने से जुड़ी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक सप्ताह पहले आरंभ हो रही कांग्रेस की यात्रा को लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़ा विमर्श खड़ा करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।राहुल गांधी ने दावा किया था कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जहां राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आर्थिक असमानताओं, ध्रुवीकरण और तानाशाही के मुद्दों को उठाया था, वहीं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देश के लोगों के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय की मांग पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को इंफाल के निकट से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इस यात्रा को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने की संभावना है। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने पिछले दिनों कहा था कि इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।

यात्रा मणिपुर से प्रारंभ करने के कारण के बारे में पूछने पर वेणुगोपाल ने कहा था कि यह देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पार्टी इस पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के ”जख्मों पर मरहम लगाने की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुडऩे के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस)के अपने सहयोगी दलों के नेताओं से आग्रह किया है। ‘भारत जोड़ो यात्रा में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments