HomePunjabअंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव...

अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचा प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर,थोड़ी देर में पहुंचेंगे PM मोदी

चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात निधन हो गया। प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल मुख्यालय चंडीगढ़ सेक्टर-28 में रखा गया है। प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को फोर्टिस अस्पताल से चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय ले जाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ता और लोग बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब की राजनीति में पितामाह कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बादल जाएगी।

यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा से होते हुए बादल गांव पहुंचेगी, जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अस्पताल से सरदार प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लाया जा रहा था तो सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत सिंह बादल भावुक हो गए। इस मौके पर अकाली दल का पूरा नेतृत्व भी मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments