HomeNational Newsपुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में बिहार से करीब 19 लोगों...

पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में बिहार से करीब 19 लोगों को किया गिरफ्तार 

पटना । नीट मामले में एक आरोपी ने कबुल किया है कि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्न हूबहू थे। उसने बताया कि मेरे साथ 20 से 25 अन्य परीक्षार्थी भी मौजूद थे। बिहार पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में बिहार से करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 14 लोगों को पटना से और करीब 4 लोगों को पूर्णिया से और एक को गोपालगंज से गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी अन्य परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इस मामले में एक आरोपी आयुष ने कबुल किया है कि उनके सामने आए सभी प्रश्न हू ब हू थे।

पुलिस को जले हुए पेपर मिले थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल ये क्लियर नहीं हुआ है कि जो जले हुए पेपर मिले हैं। वो लीक वाले थे या नहीं। क्यों​कि इस मामले में अभी तक एनटीए ने कोई जवाब नहीं दिया है। नीट पेपर लीक मामले में पता चला है कि जो पेपर लीक होकर बिहार में आया था। वह मध्यप्रदेश और गुजरात से आया था। इस मामले में पुलिस ने सिकंदर नामक युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि सभी प्रश्न हू ब हू थे। उसी युवक ने पुलिस को अन्य आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता भी बताया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments