HomeNational NewsPM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सम्मान मिलने पर दी बधाई

PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को सम्मान मिलने पर दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार मिलने पर बधाई दी है। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, राष्ट्रपति को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यह सम्मान ग्रहण किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक राष्ट्रपति भवन हैंडल से एक ट्वीट में कहा, मैं सूरीनाम के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार को प्राप्त करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments