HomeHaryana Newsप्रेमनगर में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मनोहर लाल ने किया मतदान

प्रेमनगर में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मनोहर लाल ने किया मतदान

करनाल : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल शनिवार सुबह 7 बजे अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान करना मतदाता का अधिकार है। इसलिए लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को मनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए और बढ़ चढकऱ मतदान करना चाहिए। छठे चरण का मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मतदान केंद्र प्रेम नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह मतदान करने पहुंच गए थे।

इस अवसर पर मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने करीब 15 बूथों का निरीक्षण किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा की टेबल पर लोग उत्साहपूर्वक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जर्नादन ही अपनी सरकार तय करती है। अपना देश लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में आपकी आवाज आपकी ताकत सब कुछ आपका वोट ही है। अपने वोट के सहारे हम आप अपने देश व समाज की तरक्की में अपनी साझेदारी कर सकते हैं। हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ उतनी ही मजबूती से मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments