HomeNational Newsकेजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा:अब आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान,सरकार...

केजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा:अब आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान,सरकार बनाने का दावा पेश

नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने इस्तीफा दे दिया। साथ ही आतिशी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश किया। आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से इसका ऐलान भी कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस्तीफे के साथ ही एलजी को विधायक दल के नेता के नाम की चिट्ठी भी आतिशी ने एलजी को सौंप दी है। बता दें कि केजरीवाल ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह 2 दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने कहा, भाजपा ने हमारे सीएम पर फर्जी आरोप लगाया। आतिशी ने केजरीवाल के फैसले को दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा फैसला बताया। भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी बोलीं, उन्होंने सारी एजेंसियां अरविंद जी के पीछे लगा दीं। 6 महीने तक वो जेल में थे। अरविंद जी की जगह कोई और होता तो तुरंत सीएम की कुर्सी पर बैठ जाता है। दिल्ली के लोग बहुत दुखी हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी प्रण लिया है कि केजरीवाल जी को फिर से सीएम बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments