HomeHaryana Newsलोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने घूंघट की ओट में जमकर की...

लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं ने घूंघट की ओट में जमकर की वोट की चोट

निसिंग, (जोगिंद्र सिंह) : लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा के छठे चरण के लिए हरियाणा में वोट डाले गए। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भीषण गर्मी ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया।भीषण गर्मी में पोलिंग बूथ कर्मचारी, पुलिस,आशा वर्कर और बीएलओ ने अपनी ड्यूटी को बेखुदी से निभाया।महर्षि वेदव्यास सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्तली के संचालक कुलदीप सिंह भी वोट डालने के लिए भीषण गर्मी में लाइन में खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए लोग जरूरी काम से पहले मतदान करने के लिए पहुंचे। कुलदीप सिंह ने कहा कि एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी को मतदान जरूर करना चाहिए।

हर व्यक्ति को यह याद रखना चाहिए की जाति- धर्म से ऊपर उठकर अपने मत का प्रयोग करें। मतदान करने से एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। लोकतंत्र में नैतिकता सबसे बड़ा धर्म है। गांव बस्तली में लोकसभा चुनाव को लेकर महिलाओं युवा और बुजुर्गों में बड़ा उत्साह देखा गया। चुनाव के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। घूंघट की ओट में जमकर वोट की चोट की। अलग-अलग पोलिंग बूथ पर शनिवार को घूंघट की ओट में घर से बाहर निकली महिलाओं ने बूथों पर पहुंच वोट की चोट की। गांव में चूल्हा चौका छोड़कर लंबी कतारों में लगी महिलाएं वोट डालने के लिए बड़ी उत्साहित नजर आई। गांव में महिलाएं आसपास की महिलाओं के समूह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंची। हाथों में मतदान पर्ची और पहचान पत्र लिए तेज धूप में लाइन में लगातार अपनी वोट का इंतजार करती रही। क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि चूल्हा चौका तो रोज का काम है। आज देश का महापर्व है ऐसे में सब काम छोड़कर पहले अपने बूथ पर मतदान करने आई है।

व्हीलचेयर वोटरों को परिजन खुद ही पोलिंग बूथों पर लेकर पहुंचे – लोकसभा के चुनाव के दौरान बूथों पर अवस्थाओं का आलम रहा। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे, लेकिन कई बूथों पर सुविधा नहीं थी। बस्तली के गुलाब सिंह बाइक पर ही मतदान केंद्र तक अपने पिता हरपाल सिंह को लेकर पहुंचे, क्योंकि यहां पर कोई भी व्हीलचेयर की सुविधा नहीं थी। दिव्यांग बुजुर्ग वोटर अपने परिजनों के सहारे ही मतदान केंद्र तक ही पहुंच रहे थे। बता दें कि हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा था कि प्रदेश के मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर होनी चाहिए, ताकि दिव्यांग मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर बिजली के साथ-साथ पीने के पानी और धूप से बचाव के लिए कड़े प्रबंध किए जाए। मतदान केंद्रों पर ओआरएस, मेडिकल व पैरा मडिकल स्टॉफ भी होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments